UNCATEGORIZEDबॉलीवुड
सपना चौधरी के लिए स्टाइलिस्ट बने दलेर मेहंदी, म्यूजिक वीडियो ‘बावली तरेड़’ के लिए खुद किया तैयार
सपना चौधरी के लिए स्टाइलिस्ट बने दलेर मेहंदी, म्यूजिक वीडियो 'बावली तरेड़' के लिए खुद किया तैयार

हरियाणवीं-भोजपुरी डांसर सपना चौधरी के डांस के लाखों दीवाने हैं। वे स्टेज शोज के अलावा अब फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी दिखने लगी हैं। जल्द ही वे फेमस पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इस म्यूजिक वीडियो की रिलीज डेट बताई। इस गाने का टाइटल ‘बावली तरेड़’ है, जो 25 अप्रैल को आने वाला है। इसे लेकर अभी से सपना और दलेर के फैंस में क्रेज है।
इस म्यूजिक वीडियो की खास बात ये है कि इसमें सपना के लुक को खुद दलेर मेहंदी ने क्रिएट किया है। इस लुक में सपना बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। फोटोज में सपना दलेर मेहंदी के साथ ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका मेकअप परफेक्ट है। उनके बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेवी लुक दिया गया है। सपना के इस गाने को पवन चावला ने प्रोड्यूस किया है, वहीं सुमित भारद्वाज इसके डायरेक्टर हैं। इसे टी-सीरीज पर रिलीज किया जाएगा। इस सॉन्ग को दलेरी मेहंदी ने ही कंपोज किया है और उन्होंने इसे कृष्णा भारद्वाज के साथ लिखा है।